गदाई दियारा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की समस्या को सुना

गदाई दियारा पहुंची पुलिस, ग्रामीणों की समस्या को सुना

अमदाबाद पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत गदाई दियारा में अमदाबाद पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण एवं ग्रामीणों के विभिन्न समस्याओं से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की. अमदाबाद पुलिस ने साहिबगंज जिला के गंगा नदी थाना पुलिस के साथ भी बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि रुद्रदेव ठाकुर, पुअनि इंद्रमणि महतो, ग्रामीण पुलिस व पुलिस बल के साथ गदाई दियारा क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस आप के द्वार कार्यक्रम के तहत बैठक आयोजित की गयी. इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों की कई समस्या सुनी गयी. उन्होंने बताया कि दियारा क्षेत्र में आतंक मचाने वाले अपराधियों के गतिविधियों पर नजर व नकेल कसने एवं शराब की कारोबार करने वाले पर कार्रवाई करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ बैठक के बाद कई वारंटियों के घर छापेमारी की गई एवं शक्त कार्रवाई करने की हिदायत दी गई है. इसके पश्चात समीप वर्ती राज्य झारखंड के साहिबगंज जिला अंतर्गत गंगा नदी थाना के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर अपराधिक गतिविधियों पर नजर बनाए रखने व शक्त कार्रवाई करने एवं बिहार के सीमा पर शराब कारोबारी पर नकेल कसने सहित कई बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है. मौके पर गंगा नदी थाना के थानाध्यक्ष लव कुमार, पुअनि सुनील कुमार सिंह, पुअनि रुद्रदेव ठाकुर, पुअनि इंद्रमणि महतो,चौकिदार मनोज कुमार तांती, पप्पू पासवान सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >