पुलिस सभा, एसपी ने पुलिस बलों की सुनीं समस्याएं

पुलिस सभा, एसपी ने पुलिस बलों की सुनीं समस्याएं

कटिहार पुलिस केंद्र में एसपी ने शुक्रवार को पुलिस सभा का आयोजन किया. एसपी शिखर चौधरी ने पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उन समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिस केंद्र में एसपी शिखर चौधरी ने पुलिस सभा का आयोजन किया. सिपाहियों ने आवास की व्यवस्था, कैंटीन की समस्या, संसाधनों की कमी, स्वास्थ्य सुविधाओं सहित विभिन्न मुद्दों को एसपी के समक्ष रखा. एसपी ने सभी समस्याओं को बारी-बारी से सुना और त्वरित समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. पुलिसकर्मियों की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जायेंगे. सभा के दौरान एसपी ने पुलिसकर्मियों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >