पड़ोसी युवक संग फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

पड़ोसी युवक संग फरार महिला को पुलिस ने किया बरामद

प्राणपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव से पड़ोसी युवक के साथ भाग रही महिला को प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. बताया जाता है कि बीते दिनों पति ने प्राणपुर थाना में आवेदन देकर अपनी पत्नी को पड़ोसी युवक के साथ फरार होने का आवेदन देकर प्राणपुर पुलिस से पत्नी की बरामदगी को लेकर गुहार लगायी थी. इसमें प्राणपुर थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने मामला को संज्ञान में लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया. इसमें प्राणपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर व मोबाइल लोकेशन के आधार पर प्राणपुर थाना क्षेत्र के बस्तौल चौक से पड़ोसी युवक के साथ फरार महिला को प्राणपुर पुलिस ने बरामद कर लिया. हालांकि परिजनों ने बताया कि आपसी समझौता के बाद आवेदन देकर किसी तरह कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई गयी है. पुलिस ने बरामद महिला को परिजन को सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >