नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मिली शव जांच में जुटी पुलिस

नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मिली शव जांच में जुटी पुलिस

– परिजनों ने लगाया हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप आजमनगर थाना क्षेत्र के रामपुर नयाटोली गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक व आक्रोश का माहौल व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार की देर रात की बताई जा रही है. मृतका की पहचान शमशेरपुर गांव निवासी जितेंद्र सिंह की पुत्री मम्पी कुमारी के रूप में हुई है. जिनकी शादी करीब छह माह पूर्व रामपुर नयाटोली गांव निवासी योगेंद्र सिंह, बिरनी सिंह के पुत्र मिथुन सिंह के साथ हुई थी. जानकारी के अनुसार मृतका गर्भवती भी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका के मायके पक्ष ने पति मिथुन कुमार, उनके परिजनों पर दहेज नहीं देने के वजह से पीट पीट कर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है. दहेज नहीं देने की वजह से ही मम्पी कुमारी के साथ प्रताड़ना की जाती थी घटना की सूचना मिलने के बाद जब परिजन पहुंचे तो नवविवाहिता का शव संदिग्ध स्थिति में मिला. इसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्याय की मांग की है. घटना के बाद आरोपित पति एवं उनके घर के सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी. एसआई सत्यम कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मौत की वजह फंदे से लटकता प्रतीत हो रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा. पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है. गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >