छात्र आंदोलन को लेकर कुरसेला में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति और सुरक्षा का दिया संदेश

कुरसेला में छात्र आंदोलन की संभावित गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला. इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

Police Flag March: कुरसेला (कटिहार). छात्र आंदोलन की संभावित गतिविधियों को देखते हुए कुरसेला थाना पुलिस ने शनिवार को फ्लैग मार्च निकाला. थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में निकले इस मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करना तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश देना था.

बाजार और संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया मार्च

फ्लैग मार्च कुरसेला बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए अयोध्यागंज बाजार, इंदिरा ग्राम सहित विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला गया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की.

बड़ी संख्या में शामिल रहे पुलिसकर्मी

फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल हुए. पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से सहयोग की अपील की.

छात्र आंदोलन को लेकर पुलिस रही सतर्क

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित छात्र आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने एहतियात के तौर पर फ्लैग मार्च निकाला. विशेष रूप से अयोध्यागंज बाजार में संभावित विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त सतर्कता बरती.

हर परिस्थिति से निपटने की तैयारी

Police Flag March: थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है. किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी लगातार जारी रहेगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजीत ठाकुर

अजीत ठाकुर प्रिंट माध्यम में 28 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कुरसेला (कटिहार) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >