कोढ़ा थाना पुलिस ने कोढ़ा गैंग के दो सक्रिय अपराधियों अनीश कुमार व शिव कुमार यादव के घरों पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की. इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में रविवार सुबह यह कार्रवाई की गयी. थाना क्षेत्र के नयाटोला जुराबगंज निवासी अनीश कुमार, शिव कुमार यादव लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में शामिल थे. फरार चल रहे थे. इनके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी और अन्य संगीन मामले दर्ज हैं. पुलिस ने अदालत से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया. इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सुजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस टीम ने अपराधियों के घरों की घेराबंदी की और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कुर्की की प्रक्रिया पूरी की. थाना प्रभारी ने कहा न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए कुर्की-जब्ती की गई है. कोढ़ा गैंग के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी. फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
