मार्बल दुकान पर गोलीबाड़ी मामले में पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

दो और आरोपितों की गिरफ्तारी को लिए पुलिस कर रही है छापेमारी

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के ललियाही में 10 अक्तूबर को दिनदहाड़े बाइक पर सवार अज्ञात अपराधियों ने रंगदारी को लेकर दहशत फैलाने की मंशा से अंकित उपाध्याय के मार्बल दुकान पर गोली फायर की थी. उक्त मामला पुलिस कप्तान के संज्ञान में आते ही आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ अभिजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल एवं आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज एवं वैज्ञानिक अनुसंधान से घटना में शामिल आरोपितों को चिन्हित कर छापेमारी शुरू किया. इस दौरान पुलिस ने तीन आरोपित दिलबर चौधरी मोहल्ला निवासी, अजीमुद्दीन ललियाही एवं कैशर शरीफगंज निवासी को गिरफ्तार कर लिया. इस संदर्भ में एसडीपीओ सदर ने बताया कि इस मामले में तीन आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो मुख्य आरोपित को पुलिस ने चिह्नित कर उसके विरुद्ध छापेमारी शुरू कर दी है. शीघ्र ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >