बरारी. बरारी पुलिस को अवैध हथियारों के साथ तीन अपराधियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बताया कि गोपनीय ढंग से छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कट्टा व लोहे का एक चाकू बरामद किया. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बरारी थाना क्षेत्र के रौनिया निवासी अशोक राम, सुजापुर पंचायत के हटिया टोला बलुआ निवासी अर्जुन कुमार व मनिहारी थाना क्षेत्र के कटाकोस निवासी छोटू महलदार के रूप में है. सभी को रौनिया स्थित अशोक राम के कामत में संदिग्ध गतिविधियां में लिप्त होने की सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. जहां से तीनों आरोपितों को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया. छापेमारी टीम में अपर थानाध्यक्ष छोटू कुमार व एसआई दिवाकर सरकार शामिल थे. कट्टा आदि को जब्त कर आरोपितों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई में पुलिस जुटी है.
कट्टा व चाकू के साथ तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बरारी पुलिस को अवैध हथियारों के साथ तीन अपराधियों को घेर कर गिरफ्तार कर लिया है
