कटिहार बलरामपुर थाना में दर्ज मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपित को गिरफ्तार किया है. प्रेम प्रसंग में एक युवक ने युवती को पश्चिम बंगाल से भगाकर बारसोई जा रहा था. बलरामपुर थाना क्षेत्र में लड़की के परिजन ने लड़के को घेर कर बुरी तरह से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आरोपित पक्ष ने युवक की इस बेदर्दी से पिटाई किया कि उसकी स्थिति मरणासन्न हो गयी. बलरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. घायल के फर्द बयान के आधार पर आरोपित के विरुद्ध बलरामपुर थाना कांड संख्या 178/25 धारा 115( 2),126(2),109(1) 127(2 ),118(1),3(5) बी एन एस के प्राथमिकी अभियुक्त जुबेर आलम पिता हसीमुद्दीन, मालदा, शाहरुख अंसारी उम्र 20 वर्ष पिता जहांगीर आलम सेंहलूना खातून पति जहांगीर आलम दोनों ग्राम मोमिन टोला तीनों थाना रायगंज जिला उत्तर दिनाजपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
