डकैती कांड के वांछित आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डकैती कांड के वांछित आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फलका पूर्णिया जिला के भवानीपुर में वर्षों पुराने डकैती कांड के वांछित आरोपित को फलका पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने बताया कि सोहथा घाट निवासी अजय कुमार मंडल वर्ष 1999 के भवानीपुर डकैती कांड में वांछित था. वह लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने सोहथा घाट में छापेमारी कर आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपित वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरारी की जिंदगी बिता रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी. आखिरकार उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ की गयी. उसने कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है. पुलिस ने सभी कागजी प्रक्रिया पूरी कर रविवार को उसे जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >