13 वर्षों से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

13 वर्षों से फरार आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोढ़ा कोढ़ा थाना पुलिस ने 2012 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी मुस्ताक आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुस्ताक आलम, पिता ताहिर आलम, मूसापुर गांव का निवासी है. जो केस संख्या 110/12 में वांछित था. कोढ़ा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया. जिसके तहत मुस्ताक आलम को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह एक अहम गिरफ्तारी है. आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >