पत्नी की हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

पत्नी की हत्या के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

आजमनगर आजमनगर थाना क्षेत्र के सितलमनी पंचायत के धमाईकोल गांव में 30 वर्षीय विवाहिता की दहेज लोभी पति सहित ससुराल वालों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर फंदे से लटका दिया था. जिसको लेकर मृतका के पिता सथिया ने आवेदन के आधार पर आजमनगर थाना कांड संख्या 43/25 दर्ज कर ली गई थी. इसके बाद आजमनगर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. छापेमारी के दौरान मृतिका रिजवाना खातून के पति 31 वर्षीय राजू पिता गयासुद्दीन जो उक्त मामले में मुख्य आरोपित के रूप में शामिल है. जिसको आजमनगर पुलिस ने गुरूवार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. वहीं थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते दिनों रिजवाना खातून की फंदे से लटकी हुई तब मिली थी उनके पिता द्वारा पति सहित ससुराल वालों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई थी जिसके मुख्य आरोपी मृतका के पति मो0 राजू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत कटिहार भेज दिया गया है अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >