महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महिला के साथ मारपीट करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के मुरली राम टोला गांव के एक महिला के साथ मारपीट एवं छिनतई के आरोपित को अमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मुरली राम टोला गांव की मोसमात मीनो देवी ने कमरुद्दीन टोला बांध निवासी नजरुल हक पर मारपीट कर छिनतई करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी. आगे बताया कि मीनो देवी के साथ मारपीट व छिनतई करने वाला आरोपित नजरूल हक को अनुसंधान कर्ता एसआई संजीत प्रसाद एवं पीएसआई जैकी कुमार व पुलिस बल ने छापेमारी कर उसके घर से गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार आरोपित को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >