फलका फलका थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर लोहजर गांव में अवैध मिट्टी खनन करने की सूचना पर पहुंचे खनन विभाग की टीम को घंटों बंधक बनाकर हंगामा और हाथापाई करने मामले में दर्ज प्राथमिकी के फरार चल रहे एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि बीते वर्ष 2023 में लक्ष्मीपुर लोहजर गांव में अवैध मिट्टी खनन करनी की सूचना पर पहुंचे खनन विभाग की टीम को कुछ लोगों ने घंटो बंधक बनाकर रखा और हाथापाई भी किया था. उक्त घटना को लेकर खनन निरीक्षक मृत्युंजय कुमार झा ने जमीन मालिक, वाहन मालिक व चालक समेत अज्ञात लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था. दर्ज प्राथमिकी के नामजद आरोपित सज्जाक लक्ष्मीपुर निवासी फरार चल रहा था. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया तथा कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
