फलका फलका पुलिस ने थाना क्षेत्र के मध्य रहटा गांव से मारपीट, गाली ग्लोज व घर से राशि निकाल लेने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई के बाद बुधवार को न्यायिक हिरसत में भेज दिया. थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि रहटा निवासी संजीव कुमार ने फलका थाना में आवेदन देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों पर जमीनी विवाद को लेकर मामला दर्ज कराया था. मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मांगन महलदार, ग्राम मध्य रहटा को गिरफ्तार कर बुधवार को कागजी कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
