स्मैक मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

स्मैक मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमनगर थाना क्षेत्र के दनिहां पंचायत निवासी आरती देवी उर्फ कनीज फातमा, पति इसराइल व इसराइल पिता जसीमुद्दीन के विरुद्ध 3.170 ग्राम स्मैक के आरोप में आजमनगर थाना कांड संख्या 460/24 दर्ज करते हुए आरती देवी उर्फ कनीज फातमा को पूर्व में गिरफ्तार कर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया था. फरार चल रहे पति इसराइल को आजमनगर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में किसी भी तरह की अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पनपने नहीं दिया जायेगा. साथ ही नशीली पदार्थ के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >