हसनगंज थाना क्षेत्र के हसनगंज व दहियारगंज तिनमुहानी सड़क पर पुलिस ने नशे के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए छह शराबियों को नशे में धूत हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष निक्की ने बताया कि सत्तार पिता स्व हबीब, कोरगामा, एतवारी हेंब्रम पिता बुद्धदेव हेंब्रम, लखनपुर, निरंजन कुमार पिता रामानुज शर्मा, पदमपुर, रंजीत महतो पिता शिव प्रसाद, जलकर, सलाल पिता सिद्दीक, ईदगाह टोला बसंतपुर सभी थाना हसनगंज निवासी को दहियारगंज तिनमुहानी सड़क में शराब पीकर हो हंगामा व शोर शराबा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गिरफ्तार छह शराबियों के विरुद्ध शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 101/26 तहत मामला दर्ज करते हुए उक्त सभी को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. साथ ही सेराजुल हक पिता नजरुल हक, हसनगंज निवासी को थाना कांड संख्या 102/26 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया.
पुलिस ने आधा दर्जन शराबियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आधा दर्जन शराबियों को किया गिरफ्तार
