पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शराब तस्करी कर रहे पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

हसनगंज रौतारा पुलिस ने गुप्त सूचना पर एनएच 131ए नयाटोला रौतारा में शराब तस्करी कर रहे पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि सुग्रीव यादव पिता रामप्रसाद यादव व रिंकू कुमार पिता सुग्रीव यादव दोनों साकिन नयाटोला रौतारा को एक लीटर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एनएच 131ए नयाटोला रौतारा में पिता पुत्र मिलकर शराब तस्करी करते हैं. सूचना पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब के साथ दोनों पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार शराब तस्कर पिता पुत्र को पुलिस ने शराबबंदी अधिनियम तहत थाना कांड संख्या 136/2025 तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >