-पटना निबंधन कार्यालय में चोरी के दौरान पकड़ाए अभियुक्त से पूछताछ में पटना का ताड़ कटिहार से जुड़ा
-भागलपुर सहित आसपास के जिले से भी जमीन की दस्तावेज की चोरी कराकर, फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन पर करता था कब्जा
कटिहार से रिपोर्ट, पटना, कटिहार,
भागलपुर सहित अन्य जिलों के निबंधन कार्यालय से पुराने कागजात चोरी कर फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने छापेमारी कर तीन अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. बताते चलें कि पटना के गांधी मैदान थाना के थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति निबंधन कार्यालय, पटना के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त है. सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के पश्चात पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए निबंधन कार्यालय की चहारदीवारी के पास तीन व्यक्तियों को लोहे के रॉड एवं खंती के साथ गिरफ्तार किया है.1940-45 वर्ष के पुराने जमीन के दस्तावेज को चुराकर उसके फर्जी दस्तावेज बनाकर भूमि पर करता था अवैध कब्जा
गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि वे निबंधन कार्यालय, पटना से वर्ष 1940-1945 के पुराने जमीन से संबंधित कागजात चौरी करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि यह कार्य अपने गिरोह के सरगना सुरेश कुमार सिंह, प्रदुमन कुमार, मसिउर रहमान उर्फ मुन्ना खान के निर्देश पर किया जाता है. चोरी किए गए कागजात के आधार पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से अवैध रूप से धन की उगाही की जाती है तथा भूमि पर अवैध कब्जा किया जाता है. अभियुक्तों ने यह भी स्वीकार किया कि वर्ष 2024 में कटिहार एवं भागलपुर के निबंधन कार्यालयों में भी अपने सहयोगियों एवं सरगनाओं के साथ मिलकर इसी प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिए हैं.
इस संबंध में कटिहार जिला के सहायक थाना कांड संख्या-766/24 पूर्व से ही दर्ज है. पटना में गिरफ्तार अभियुक्तों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर सहायक थाना पुलिस द्वारा अनुसंधान के क्रम में छापेमारी कर इस कांड में संलिप्त तीन अभियुक्तों प्रदुमन कुमार, पित्ता लालू सिंह उर्फ लालदेव, सुरेश कुमार सिंह, पिता रामचंद्र सिंह, सिरसा, थाना मुफ्फसिल, मसिजर रहमान उर्फ मुन्ना खान, पिता स्व० गोजीबुर रहमान, सकरपुरा, थाना डंडखोरा, तीनों जिला कटिहार को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों ने भी अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वे निबंधन कार्यालयों से कागजात चोरी कर फर्जी दस्तावेज तैयार करते है तथा लोगों से अधिक राशि लेकर दाखिल खारिज कराते हुए अवैध रूप से भूमि पर कब्जा कर लेते हैं. यह गिरोह पूर्व में कटिहार, भागलपुर, पटना एवं अन्य जिलों में भी इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया चुका है.गिरफ्तार आरोपी के अपराधिक इतिहास
गिरफ्तार आरोपी के अपराधिक इतिहास है.
भागलपुर जोगसर थाना कांड सं0-170/24 दि0-25.09.26 धारा-334 (1)/303(2)/61(2) बी०एन०एस० । 02. पटना गोंधी मैदान थाना काड सं0-237/26, दि०-29.04.26, धारा-313/111(4) बी०एन०एस०.के तहत मामला दर्ज है.मुफ्फसिल थाना कांड सं०-63/21 मुफ्फसिल थाना कांड सं०-78/11, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-30/15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-33/15, मुफ्फसिल थाना कांड सं०-21/12 में आरोप पत्रित है.
