पांच पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच पियक्कड़ को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलिया बेलौन पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी के निर्देश पर बलिया बेलौन बलिया पुलिस के द्वारा नशा के खिलाफ अभियान चला कर पांच नशेड़ियों को गिरफ्तार किया. थाना अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है. शुक्रवार के रात में सूचना मिली कि कुछ लोग शराब के नशे में हंगामा कर रहा है. कार्रवाई करते हुए पांच नशेड़ी को गिरफ्तार किया गया है. बलिया बेलौन थाना में मामला दर्ज कर धारा 37 बिहार मध् निषेद उत्पाद अधिनियम 2022 के प्राथमिकी अभियुक्त दुलाल कुमार सिंह 26 वर्ष, ग्राम रोशनगंज, राशिद आलम 22 वर्ष ग्राम सिंघया सीतापुर, वाहिद आलम 34 वर्ष, मजहरूल 37 वर्ष, ग्राम बहादलपुर, इस्लाम 21 वर्ष बगढार को शराब पीने के आरोप में नशा की जांच करने पर अल्कोहल पाये जाने पर गिरफ्तार किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >