कदवा कदवा थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे दस शराबियों को कदवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कदवा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मद्य निषेध कानून को सफल बनाने की दिशा में कदवा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के महम्मदपुर पंचायत के मेढोल के समीप स्थित सिंघिया लोहे के पुल से पास से कुछ हीं दूरी पर शराब पीकर हंगामा कर रहे दस शराबियों को गिरफ्तार किया. शराब पीकर हंगामा करने वालों में कदवा थाना क्षेत्र के मेढोल ग्राम निवासी रौशन कुमार, पकड़िया निवासी विजय ऋषि, मताल मुर्मू, सगुनियां निवासी मिथुन ऋषि, आजमनगर थाना क्षेत्र के मानिकनगर ग्राम निवासी संतोष कुमार, पूर्णिया जिले के डगरुआ थाना क्षेत्र के नयाटोला निखरैल ग्राम निवासी रामविलास ऋषि, मुफसिल थाना क्षेत्र के अंदेली हाट सपनी निवासी सुरेंद्र सोरेन, बंशी बसेरा के बाबूजी बसेरा, गोविन्द मरांडी एवं मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा ग्राम निवासी अखिलेश कुमार शामिल है. शराबियों को कागजी प्रक्रिया पूरा कर न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
शराब पीकर हंगामा कर रहे 10 शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शराब पीकर हंगामा कर रहे 10 शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
