कटिहार से सूरज कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Katihar News : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार में सोमवार को ‘विद्या प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बालवाटिका तीन, कक्षा एक के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक एवं हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया गया. कार्यक्रम में अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण भागीदारी रही. कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने के लिए प्राचार्य असद अली खान, उप-प्राचार्य निशांत कुमार सिंह तथा प्रधानाध्यापक अमित कुमार की विशेष उपस्थिति रही. कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ. इसके पश्चात नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया. इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों को उपहार स्वरूप पेंसिल किट आदि वितरित किये गये. जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. अंत में संगीता कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.
Katihar पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय में ‘विद्या प्रवेश उत्सव’
पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय, कटिहार में सोमवार को ‘विद्या प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया.
