हसनगंज में न्याय मित्र की बहाली को लेकर नियोजन समिति की हुई बैठक

हसनगंज में न्याय मित्र की बहाली को लेकर नियोजन समिति की हुई बैठक

हसनगंज प्रखंड सभागार में सोमवार को ग्राम कचहरी के न्यायमित्रों की बहाली के लिए नियोजन समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी स्नेह नंदनी ने की. बीपीआरओ ने बताया कि प्रखंड में बलुआ, रामपुर व ढेरुआ पंचायत के ग्राम कचहरी में न्याय मित्रों की बहाली के लिए नियोजन समिति की बैठक आयोजित की गयी है. रामपुर ग्राम कचहरी के लिए 24 आवेदन प्राप्त हुए हैं. बलुआ पंचायत के ग्राम कचहरी के लिए 18 आवेदन प्राप्त हुए हैं. ढेरुआ पंचायत में ग्राम कचहरी के लिए कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं हुए हैं. मेघा सूची तैयार करने के लिए नियोजन समिति की बैठक बुलायी है. उपस्थित सरपंच, उपसरपंच, पंच सदस्यों व न्याय सचिवों की मौजूदगी में नियोजन संबंधित बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. पंचायतों में आरक्षण रोस्टर के अनुसार ही पद निर्धारित किये गये हैं. नियोजन संबंधित सभी बिंदुओं पर नियोजन समिति को जानकारी देते हुए विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. निर्धारित नियमों के तहत मेघा सूची तैयार कर अपलोड कर दिया जायेगा. इस अवसर पर नियोजन संबंधित सदस्य आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >