वज्रपात की चपेट में आकर वृद्ध की मौत

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र की शीतलमनी पंचायत के कोढोबाड़ी गांव में अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मौत हो गयी

आजमनगर. आजमनगर प्रखंड क्षेत्र की शीतलमनी पंचायत के कोढोबाड़ी गांव में अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश के बीच वज्रपात की चपेट में आकर 65 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति मौत हो गयी. गांव के अब्बास बिगड़ते मौसम को देख मदीया बहियार में अपने मवेशियों को लाने गये थे. इसी बीच तेज हवा के साथ साथ वज्रपात ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे बहियार में ही उनकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मामले में अंचल अधिकारी रिजवान आलम ने बताया कि पोस्टमार्टम कराये जाने पर मृतक के परिजनों को चार लाख अनुदान की राशि दिए जाने का प्रावधान है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >