सीमा से सटी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी बने चेकपोस्ट
कटिहार. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड में है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होना है. दूसरे चरण के मतदान को लेकर एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस पदाधिकारी को अलर्ट कर दिया गया है. सीमावर्ती इलाकों के बारसोई अनुमंडल के बारसोई थाना क्षेत्र, आबादपुर बलरामपुर, तेलता, सुधानी, कचना कटिहार सरदार अनुमंडल के प्राणपुर थाना, रोशना थाना, मनिहारी अनुमंडल के अमदाबाद थाना पुलिस को अलर्ट कर वहां पुलिस की गतिविधि तेज कर सभी सीमावर्ती थाना क्षेत्रों को सील कर दिया गया है. सीमा से सटी प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अस्थायी चेकपोस्ट बनाये गये हैं. जहां पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात हैं. हर आने-जाने वाले वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है. वाहनों के कागजात, डिक्की, संदिग्ध सामान की सघन तलाशी ली जा रही है. ताकि किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री की आवाजाही पर रोक लगायी जा सके.पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कटिहार की सीमा सील, पुलिस अलर्ट
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर कटिहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में पुलिस अलर्ट मोड में है
