रेलवे व डिवीजनल रेलवे अस्पताल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक सेवा शुरू

रेलवे व डिवीजनल रेलवे अस्पताल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक सेवा शुरू

रेल महाप्रबंधक ने स्टेशन, रेलवे ब्रिज, रेलखंड व कोचिंग डीपो का किया निरीक्षण – विकास कार्यों का किया उद्घाटन व शिलान्यास कटिहार एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव जोगबनी रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के पश्चात मंगलवार को कटिहार पहुंचे. उनका डीआरएम सहित अन्य रेल अधिकारियों ने स्वागत किया. जीएम आगमन को लेकर पूर्व में ही कई कार्यक्रम का निर्धारण था. बुधवार को जीएम सहित अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने उच्च स्तरीय निरीक्षण एवं विभिन्न विकास कार्यों के उद्घाटन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किए. जीएम सहित अन्य रेल अधिकारी ने रेल मंडल के विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं एवं आधारभूत संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण पर विशेष ध्यान दिया. डिविजनल रेलवे अस्पताल में फिजियोथैरेपी क्लीनिक का उद्घाटन शुरुआत प्रातः 11:00 बजे से हुई. रेल महाप्रबंधक चेतन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी ने रेलवे अस्पताल एवं डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल में फिजियोथेरेपी क्लिनिक का उद्घाटन किया. इस क्लीनिक के उद्घाटन से रेल कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी. इस क्लिनिक के शुरू होने से खासकर हड्डी, मांसपेशियों और नसों से जुड़ी समस्याओं के इलाज में सहूलियत मिलेगी. फिजियोथेरेपी क्लिनिक की स्थापना कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है. ताकि उन्हें छोटे-छोटे उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े और समय पर इलाज मिल सके. क्लिनिक में आधुनिक उपकरणों की व्यवस्था की गई है तथा प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट की तैनाती भी सुनिश्चित की गई है. इस मौके पर अस्पताल के चिकित्सक, रेलवे के अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे. रेलवे इंस्टीट्यूट कम्युनिटी हॉल का जीर्णोधार कर बनाया बेहतर साथ ही रेलवे इंस्टीट्यूट एवं कम्युनिटी हॉल का जीएम ने उद्घाटन किया. रेलवे इंस्टिट्यूट का नाम फणीश्वर नाथ रेणु के नाम पर रखा गया. जिसे लेकर रेलवे इंस्टिट्यूट एवं कम्युनिटी हॉल को भव्य तरीके से सजाया गया था. जीएम के स्वागत में रेल अधिकारी व कर्मी पूर्व से ही तैनात थे. उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही गुलदस्ता भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके पश्चात महाप्रबंधक सहित वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने रेलवे इंस्टिट्यूट एवं कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन किया. तत्पश्चात जीएम सहित अन्य रेल अधिकारियों ने जीर्णोद्धार भवन का निरीक्षण किया. इन दोनों भवन को पूर्व से बेहतर एवं आधुनिक रूप देते हुए भव्य बनाया गया है. ताकि किसी प्रकार के इंडोर खेल आयोजन में रेल कर्मियों को किसी प्रकार की कठिनाई या ना हो तो दूसरी ओर कम्युनिटी हॉल रेल कर्मी इस हाल का उपयोग अपने घर में विवाह जैसे अन्य कार्यक्रम में सदुपयोग कर सके. स्टाफ कैंटीन का उद्घाटन व क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यालय परिसर में आयोजित स्टाफ कैंटीन का भी जीएम ने उद्घाटन किया. तत्पश्चात रेलवे कैंटीन को और भी सुदृढ़ बनाने पर जोर दिए. बताते चले कि रेलवे कैंटीन रेल कर्मियों को सस्ते कीमतों पर भोजन, नाश्ता उपलब्ध कराता है. तत्पश्चात क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास भी किया गया, जो खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने में सहायक होगा. कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण रेल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने एवं यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जी एम सहित वरीय रेल अधिकारियों ने कोचिंग डिपो एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किए. इस दौरान कोचिंग डिपो में साफ-सफाई, कोच मेंटेनेंस, पानी एवं बिजली की व्यवस्था सहित अन्य तकनीकी पहलुओं की समीक्षा की गई.अधिकारियों ने निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संपन्न किया जाए.रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की साफ-सफाई, यात्री सुविधाएं, टिकट काउंटर, पेयजल, शौचालय एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने कहा कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित होनी चाहिए.निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. रेलखंड, लेवल क्रॉसिंग ब्रिज एवं रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण महा प्रबंधक रेल अधिकारियों के साथ अपने सैलून में कटिहार रेल मंडल अंतर्गत पड़ने वाले रेलखंड, लेबल क्रासिंग ब्रिज एवं रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किए. इस दौरान संबंधित स्थानों पर आवश्यक सुधार एवं विकास कार्यों को लेकर डीआरएम सहित अन्य अधिकारियों को निर्देशित किए. निरीक्षण के क्रम में गति परीक्षण भी किया गया, जिससे रेल संचालन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा का आकलन किया गया. शाम में एनजेपी (न्यू जलपाईगुड़ी) पहुंचने के बाद एसजीयूजे परिसर में इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण किया गया तथा दिन का समापन क्लब इवनिंग कार्यक्रम के साथ हुआ. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रेल सेवाओं में सुधार, कर्मचारियों के कल्याण एवं यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा. रेल अधिकारियों ने बताया कि कटिहार रेल मंडल निरंतर विकास की दिशा में प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >