जनगणना के प्रति जागरूकता के लिए दिव्यांगों ने बनायी मानव श्रृंखला

जनगणना के प्रति जागरूकता के लिए दिव्यांगों ने बनायी मानव श्रृंखला

– स्व गणना में शामिल होने की अपील कटिहार कोसी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति कटिहार की ओर से शनिवार को जनगणना जागरूकता अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गयी. साथ ही मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया. जिले के समस्त नागरिकों, विशेषकर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और जनगणना से होने वाले लाभों के प्रति जागरूक किया गया. जागरूकता अभियान का शुभारंभ यज्ञशाला मैदान, शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार से हुआ. यहां से दिव्यांगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का जत्था शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार पहुंची. जुगल मंडल के मधुर एवं प्रेरणादायक गीतों ने वातावरण को उत्साह से भर दिया. अंत में शिव मंदिर चौक, बड़ा बाजार क्षेत्र में सभी दिव्यांगों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर मानव श्रृंखला बनायी और समाज को एकजुटता का संदेश दिया. अध्यक्षता संस्था के सचिव एवं बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी ने की. कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का खेल नहीं है. यह दिव्यांगों और वंचितों के हक और अधिकार से भी जुड़ा है. जनगणना के जरिये प्राप्त सही आंकड़ों से ही सरकार भविष्य की कल्याणकारी योजनाएं बना सकेगी. हम सभी का दायित्व है कि जनगणना में अपनी सही भागीदारी सुनिश्चित करें तथा आसपास के लोगों को भी जनगणना में भागीदारी के लिए प्रेरित करें. ताकि मिलने वाले लाभों से कोई वंचित न रहे. एक मई तक सभी लोगों निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से स्व गणना कर सकते है. सामाजिक कार्यकर्ता डॉ अवधेश देव, सुरेश शर्मा, योगेश पूर्व, जय प्रकाश बारिक, राजीव कुमार सिंह, जूली शर्मा, लक्ष्मी देवी, डेजी कुमारी, प्रशांत कुमार, मोनिका कुमारी, रवि कुमार रविदास, अफसर, लोको, अंशु राज, अमित कुमार, गीता देवी, कृष्ण देव भगत, मुन्ना साह, लेलू मंडल, अनंत शर्मा आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >