सांड़ के आतंक से परेशान हैं बसगाड़ा गांव के लोग

अबतक आधा दर्जन से अधिक लोग हो चुके हैं जख्मी

कोढ़ा. प्रखंड क्षेत्र के बसगाड़ा पंचायत में इन दिनों सांड़ पूरा आतंक मचा रखा है. सांड़ के आतंक से लोग जहां काफी भयभीत हैं. वहीं परेशान भी दिख रहे हैं. सांड़ के आतंक से आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी भी हो चुके हैं. सांड़ जैसे ही फसलों में घुसता है तो किसान अपनी फसल को बचाने के लिए सांड़ के पीछे भाग कर उसे भागना चाहते हैं. पर सांड़ उल्टे ही पलट कर आदमियों पर हमला कर देता है. इस हमले के कारण करीब आधा दर्जन लोग अभी तक जख्मी हो चुके हैं. सांड़ के आतंक का आलम यह है कि जब भी लोग घरों से निकलते हैं तो सांड़ का भय लगा रहता है. घटना के शिकार बसगड़ा निवासी कुणाल सिंह ने बताया कि अपने खेत में मिर्च का पौधा लगा रहे थे. तभी सांड़ हमारे खेत में घुस गया. जब हम उसे हम भागने की कोशिश की तो वे काफी आक्रामक होकर हमारे ही ऊपर वार कर दिया. मैं पूरी तरह घबरा गया और किसी तरह अपने प्राण की रक्षा करते हुए वहां से भागे. वहीं एक दूसरा जख्मी मिथिलेश सिंह ने बताया कि मैं अपने घर के सामने खड़ा था कि तभी अचानक सांड़ पीछे से आकर मेरे ऊपर हमला कर दिया. जिस कारण मेरे पीठ व पैरों में गहरी चोटें आई है. किसी तरह ग्रामीणों के सहयोग से हम बच पाये. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि बसगाड़ा पंचायत के तकरीबन हर व्यक्ति, बच्चे, युवा, वृद्ध सांड़ के आतंक से भयभीत हैं. किसान भी इस बात को लेकर परेशान है कि कहीं यह बेलगाम सांड़ हमारे खेतों के फसलों को न उजाड़ दे. क्योंकि अगर भगाने जाते हैं तो सांड़ और ज्यादा खफा होकर वार करने के लिए दौड़ पड़ता है. ग्रामीणों ने सांड़ को गांव से निकाल देने व उससे सुरक्षा के लिए प्रशासन से मांग किया है. ताकि आम लोगों को परेशानी से छुटकारा मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >