कटिहार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से 20 फरियादियों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. एसपी शिखर चौधरी ने सोमवार को अपने कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया. जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से लोगों ने एसपी को आवेदन देकर न्याय का गुहार लगाया. आवेदक में जमीनी विवाद के मामले, कांड दर्ज की शिकायत, आरोपी की गिरफ्तारी सहित घरेलू हिंसा को लेकर आवेदन दिया. उक्त आवेदक के आलोक में एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारी को मामला जांच कर की निवारण का निर्देश दिया.
एसपी को लोगों ने आवेदन देकर न्याय की लगायी गुहार
एसपी को लोगों ने आवेदन देकर न्याय की लगायी गुहार
