मनिहारी थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

मनिहारी थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक

मनिहारी मनिहारी थाना में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक शुक्रवार को हुई. एसडीपीओ विनोद कुमार ने शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने की अपील की. एसडीपीओ ने कहा कि डीजे पर पाबंदी रहेगी. इसका पालन नही होने पर डीजे संचालक पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. होली को लेकर चिन्हित स्थल पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. मौके पर बीडीओ सनत कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक पप्पू कुमार, थानाध्यक्ष पंकज आनंद, भाजपा नेता कैलाश सिंह, आलमगीर, साजिद, लोजपा नेता विनोद सिंह, बौलिया मुखिया जर्जिस आलम, मुन्ना सिंह, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, पंसस मुन्ना रजक, दक्षिणी कांटाकोश सरपंच मोनू, रंजीत पंडित, पूर्व सरपंच राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >