– त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील हसनगंज रौतारा थाना में रामनवमी व ईद पर्व को लेकर शुक्रवार को थानाध्यक्ष सोनू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग उपस्थित थे. थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद और रामनवमी का त्यौहार भाईचारे का पर्व है. इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनायें. थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. साथ ही अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. सभी ने ईद व रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही. जुलूस के दौरान डीजे पर उच्च ध्वनि व अश्लील गाने बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि नाजिम, पंचायत समिति सदस्य गौरीशंकर मंडल, उपसरपंच शंभू कुमार चौबे, समाजसेवी फुल कुमार चौहान, पंचायत समिति प्रतिनिधि बबलू मिश्रा, ललित कुमार, उमाकांत साह, सरताज, खुबैब आलम, ग्राम रक्षा दल के गणेश यादव, मुकेश कुमार, विकास मंडल, हसन आदि मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
