होली व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित

होली व रमजान को लेकर थाना परिसर में शांति समिति का बैठक आयोजित

कुरसेला थाना परिसर में होली व रमजान त्यौहार को लेकर बुधवार को शांति समिति का बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राजनीतिक, समाजिक नेताओं ने भाग लिया. होली व रमजान त्यौहार को शांति सौहार्द से मनाने को लेकर विचार विर्मश किया गया. उपस्थित लोगों ने त्यौहार में शांति व्यवस्था को लेकर विचारों को रखा. लोगों ने कहा गया कि रंगों का त्यौहार होली आपसी प्रेम भाईचारा के साथ मनाने से खुशियां बढ़ती है. रमजान को सभी धर्म वर्ग के लोग सोहार्द पूर्वक मनाने का कार्य करते आये है. इस साल भी दोनों त्यौहारों को प्रेम भाईचारे से मनाने का कार्य करें. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उपद्रव करने वाले को बक्सा नहीं जायेगा. पुलिस त्यौहार पर गहन गश्ती कर चौकसी बरतेगी. इस अवसर पर बीडीओ कुमारी प्रियमदा, पूर्व जिप सदस्य गोपाल प्रसाद यादव, जदयू जिला उपाध्यक्ष बिमल मंडल, महेश राय, हलीम जांबाज, दिनेश्वर मंडल, मुखिया अविनाश सिंह आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >