बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

फलका फलका थाना परिसर में रविवार को बकरीद के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया. इस मौके पर सदर टू कोढ़ा डीएसपी सुनील कुमार शर्मा उपस्थित थे. बकरीद त्याग व बलिदान का त्यौहार है. इस पर्व को सौहार्दपूर्ण भाई चारी के साथ मनाएं. इस पर्व को शांतिपूर्ण मनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि को बढ़चढ़ कर सहयोग करना चाहिए. डीएसपी ने कहा जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन साथ रहेंगे तो कोई भी अप्रिय घटना नहीं घट सकती. मिल जुल कर खुशियों के साथ त्यौहार मनाने की अपील की. कहा कि कोई भी अफवाह फैलाने में पकड़ाने पर वह बख्से नहीं जायेंगे. थानाध्यक्ष ने लोगों को अफवाह से बचने की अपील की. कहा प्रतिनिधि साथ दें प्रशासन अपना काम कर लेगी. बकरीद के दिन प्रखंड में हर पंचायतों में प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी. जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, अमित गुप्ता, रविंद्र सिन्हा, इमरान, सरपंच आमिल भुट्टू, सरपंच प्रतिनिधि आरिफ, टुनटुन गुप्ता, छोटे सरकार, समाज सेवी सोनू खान जकी, उप सरपंच सनोवर आलम इरफान, अकीम शम्स तबरेज सालेहपुरी सहित दर्जनों प्रतिनिधि समाज सेवी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >