बरारी प्रखंड का रेफरल अस्पताल बरारी में ओपीडी व प्रसव कराने आ रहे मरीजों के लिए अव्यवस्था के कारण मरीजों को घोर कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. बीस किमीटर दूर भवानीपुर गांव से आये मरीजों एवं उसके सहयोगी रामकिसुन, प्रमीला देवी, मनता देवी, गिरिधारी साह, सुकुमार आदि ने बताया कि रेफरल अस्पताल के वार्ड में बना शौचालय में गंदगी भरा पड़ा था. पानी नहीं था. शौचालय की स्थिति काफी खराब थी. रेफरल की स्वास्थ्य प्रबंधक को शिकायत करने पर पल्ला झाड़ लिया. इतना गंदगी है. अस्पताल कोई देखने वाला नहीं है. रेफरल की स्वास्थ्य प्रबंधक से पूछने पर बताया कि जो शिकायत किया है. उसका नाम बताये फिर कोई बात होगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
