– गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे खराब पड़ा है चापानल बरारी प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायतों में जानलेवा धूप में पीने के पानी को राहगीर तरस रहे हैं. शहीद भगत सिंह चौक काढ़ागोला थाना के सामने गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे दो चापानल पीएचईडी विभाग ने लगाया जो कई महीनों से खराब पड़ा है. जदयू जिला महासचिव सह बीस सूत्री सदस्य चन्द्रमोहन सिंह बताते हैं कि प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं पीएचईडी विभाग, नगर पंचायत के अधिकारी को भीषण गर्मी में आमजनों एवं राहगीर के लिए गंगा दार्जलिंग सड़क किनारे अवस्थित खराब पड़ा चापानल को चालू कराने की अपील की.काई सुनने वाला नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है कि आमलोगों से कोई मतलब नहीं है. इन अधिकारी को. जबकि पानी के लिए लोग तरस रहे है. जिला पदाधिकारी से कार्रवाई की अपील की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
