27 से ऑनलाइन भरा जायेगा पार्ट थर्ड की परीक्षा फॉर्म

परीक्षा नियंत्रक डॉ एके पांडेय ने दी जानकारी

27 अप्रैल से पूर्णिया विवि द्वारा स्नातक पार्ट थर्ड 2024 का ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरा जायेगा. परीक्षा नियंत्रक डॉ एके पांडेय ने 23 अप्रैल को नोटिस जारी कर दिया है. जारी नोटिस में बताया गया है कि स्नातक कला, विज्ञान और वाणिज्य प्रतिष्ठा, सामान्य पार्ट थर्ड परीक्षा 2024 की परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र 27 अप्रैल से शुरू किया जायेगा. पांच मई तक ऑनलाइन परीक्षा प्रपत्र भरा जाना है. जारी पत्र में 75 प्रतिशत उपस्थिति का जिक्र नहीं होने से इस आदेश का अनुपालन कर पाना मुश्किल साबित हो सकता है. इसको लेकर अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत सिंह, रवि सिंह समेत अन्य का कहना है कि पूर्व में ही विवि प्रशासन द्वारा पचहतर प्रतिशत उपस्थिति के बिना परीक्षा प्रपत्र नहीं भरने दिये जाने का निर्देश दिया गया था. ऑनालाइन परीक्षा प्रपत्र भरने के दौरान पचहतर प्रतिशत एटेंडेस को जारी रखने की अपील की गयी है. इसके लिए सभी विभागाध्यक्षों से जांच कराकर ही परीक्षा प्रपत्र भरवाने की मांग की है.

29 अप्रैल से होगी पार्ट सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा

स्नातक द्वितीय सेमेस्टर 2024 की परीक्षा 29 अप्रैल से ली जायेगी. इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाये गये है. एमजेएम महिला कॉलेज, एसआरसीडी कॉलेज, सीमांचल बीएड कॉलेज, कटिहार टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज सिरसा एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी बनाया गया है. ऑनर्स की परीक्षा 29 अप्रैल से तीन मई तक ली जायेगी. जबकि सबसिडयरी की परीक्षा चार मई से 16 मई तक दोनों पालियों में सुबह दस बजे से एक बजे एवं दूसरी पाली दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

कटिहार के दुर्गास्थान शनि मंदिर में शनिवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सुबह और शाम होगी भव्य सामूहिक आरती, पुजारी ने बताया पूजा का विशेष महत्व

कटिहार में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: आज 36 डिग्री तक जाएगा पारा, रविवार को तपेगा शहर; सोमवार से आंधी-पानी के साथ मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें >