-अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई, उपस्थिति व अनुशासन से कराया अवगत

-अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई, उपस्थिति व अनुशासन से कराया अवगत

राजकीय पॉलिटेक्निक, कटिहार में अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों के शैक्षणिक विकास, अनुशासन एवं संस्थान और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में लगभग 150 छात्रों के अभिभावकों ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संस्थान के प्राचार्य डॉ. रवि कुमार के संबोधन से हुई, उन्होंने अभिभावकों को छात्रों की पढ़ाई, नियमित उपस्थिति, अनुशासन तथा तकनीकी शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उनसे अपील किया कि वे अपने बच्चों की पढ़ाई और गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें. कार्यक्रम के पीटीएम प्रभारी ई. गजानंद रजक थे. उनके मार्गदर्शन में बैठक का सफल संचालन किया गया. इसके बाद अभिभावकों को छात्रों की ब्रांच के अनुसार अलग-अलग समूहों में विभाजित किया गया. संबंधित विभागों के शिक्षकों ने अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित किया. शिक्षकों ने अभिभावकों को छात्रों की उपस्थिति, कक्षा परीक्षण के अंक, पढ़ाई की प्रगति एवं व्यवहार के बारे में विस्तृत जानकारी दी. साथ ही अभिभावकों के सुझावों और समस्याओं को भी गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया. संस्थान के कई शिक्षक उपस्थित रहे. जिनमें ई नोमान अरशद, ई राजीव रंजन, ई. प्रशांत कुमार, डॉ नित्यानंद, मनोरमा, अविनाश, डॉ. मृदुला, ई. कुंदन, ई. सुजीत कुमार, ई. नवीन कुमार, ई. नरेंद्र कुमार, ई सुमंत कुमार, ई. अभिषेक मंकर, मो. जियाउर, ई. चंदन, ई. गर्गी, ई. हर्ष, ई वरुण, ई अनुज, ई. अभिषेक, डॉ. रणवीर, ई. अमित, ई. सूरज, ई. हैप्पी, ई. मनीष, ई. सुमित तथा ई. अमित शामिल थे. बैठक के अंत में प्राचार्य डॉ. रवि कुमार ने सभी अभिभावकों एवं शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठक छात्रों के शैक्षणिक और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >