आंगनबाड़ी में टीकाकरण शिविर का आयोजन

आंगनबाड़ी में टीकाकरण शिविर का आयोजन

कोढ़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत फुलवरिया पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 51 में शुक्रवार को टीकाकरण शिविर का आयोजन किया. यह शिविर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्य के दिशा-निर्देश में संपन्न हुआ.शिविर में चार गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप और गर्भ की जांच की गयी. साथ ही, उन्हें स्वच्छता और पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान की गयी. टीकाकरण के दौरान 12 तरह की बीमारियों से बचाव के लिए 15 बच्चों और 2 गर्भवती महिलाओं को टीका लगाया गया. एएनएम शांति कुमारी ने बताया कि इस अभियान में तीन किशोर-किशोरियों को भी टीकाकरण किया गया. एसजीपीएस में 8वां वार्षिकोत्सव चार अप्रैल को बरारी प्रखंड के बड़ी भैंसदीरा झिटकिया स्थित सावित्री ग्लोबल पब्लिक स्कूल के एमडी प्रवीण कुमार मेहना एवं डायरेक्टर बिन्दु मेहता ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर शिक्षा का संकल्प का आठवां वर्ष पर बच्चों के द्वारा कई कार्यक्रम की प्रस्तुति की तैयारी की जा रही है. चार अप्रैल को वार्षिकोत्सव में बच्चों एवं अविभावक के साथ क्षेत्र के गणमाण्य लोग भी शरीक होंगे. इसकी तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >