हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

हरिनाम संकीर्तन को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के कैहुनिया पंचायत के बिसारे गांव में अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर 501 कुंवारी कन्याओं ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली. श्रीश्री 108 अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ कमेटी बिसारे के अध्यक्ष वरुण कुमार मंडल, उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मंडल, सचिव जीतेन्द्र कुमार मंडल, उप सचिव अनिल प्रसाद मंडल, कोषाध्यक्ष अनुज कुमार आदर्श, उप कोषाध्यक्ष बलराम मंडल, संचालक नागेश्वर मंडल ने बताया कि यज्ञ स्थल बिसारे गांव से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शोभायात्रा प्रारंभ हुई. यह कलश यात्रा कैहुनिया पंचायत के बेलगाछी, प्राणपुर पंचायत के कुचयाही, मैना नगर, नाथनगर, सुरेन्द्र नगर, काठघर पंचायत के जलला हरिरामपुर गांव का भ्रमण करते हुए वापस यज्ञ स्थल बिसारे गांव पहुंचकर संपन्न हुई. इस अवसर पर बिसारे गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >