KATIHAR : लंबित कांडों को शीघ्र निबटाएं : एसडीपीओ

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया.

कटिहार से नीरज की रिपोर्ट :

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 के कार्यालय में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया. एसडीपीओ ने इस गोष्ठी में क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया. सदर एसडीपीओ 2 अभिजीत सिंह ने अपने कार्यालय में सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक की. बैठक के दौरान लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन, वारंट एवं कुर्की के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.बैठक में थाना क्षेत्रों में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण, नियमित वाहन जांच अभियान चलाने, रात्रि गश्ती में तेजी लाने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने पर जोर दिया गया. इसके साथ ही साइबर अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी एवं शराब कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >