स्कूल में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

स्कूल में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन

मनिहारी मनिहारी के मुजवरटाल स्थित गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, ओंकार ध्वनि तथा देशभक्ति गीत के साथ हुई. मुख्य अतिथि के रूप में मनिहारी नगर के उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार एवं मुख्य वक्ता गुरुकुल फाउंडेशन ट्रस्ट बिहार के क्षेत्रीय निदेशक हिमांशु कुमार वर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का परिचय कराया. सभी शिक्षकों का विस्तृत परिचय भी प्रस्तुत किया गया. शिक्षक व अभिभावकों के बीच आत्मीयता के नए संबंध विकसित हुए. विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर अंशु सिंह ने डिजिटल करंट डायरी ऐप का परिचय देते हुए बताया कि इस मोबाइल एप के माध्यम से अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों एवं प्रगति की नियमित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. विद्यालय के निदेशक कार्तिक ठाकुर ने गुरु के महत्व को रेखांकित करते हुए बच्चों में समर्पण की भावना विकसित करने पर बल दिया. मुख्य वक्ता हिमांशु कुमार वर्मा ने शिक्षा व्यवस्था से संबंधित कई महत्वपूर्ण सुझाव दिया. उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में मोबाइल की लत को नियंत्रित करने के उपाय भी बताया. मुख्य अतिथि शुभम कुमार पोद्दार ने इस आयोजन को अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक बताते हुए विद्यालय की सराहना की. उन्होंने कहा कि गुरुकुल, मुजवरटाल भारतीय सनातन संस्कृति को अपने मूल स्वरूप में लेकर आगे बढ़ रहा है. जहां आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का भी समावेश किया जा रहा है. यह भाव अन्य विद्यालयों में बहुत कम देखने को मिलता है. इसके लिए गुरुकुल प्रबंधन बधाई के पात्र है. गुरुकुल निदेशक राजकिशन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अभिभावकों से आह्वान किया कि वे जिस विश्वास के साथ अपने बच्चों को विद्यालय भेजते हैं. उस विश्वास को बनाए रखना विद्यालय का प्रथम दायित्व है. कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के एकेडमिक इंचार्ज श्रवण कुमार ने किया. शिक्षक लाल बहादुर यादव, संजीत कुमार यादव, आकांक्षा कुमारी, राखी कुमारी, निकिता कुमारी, मिथिलेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, शिवानी कुमारी, रेखा हेमबराम सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >