निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन

कटिहार प्रखंड के नवाबगंज में रविवार को विमला नेत्रालय, बिनोदपुर की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का संचालन नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया. जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई और परामर्श प्राप्त किया. शिविर में आंखों से संबंधित विभिन्न समस्याओं से पीड़ित मरीजों का निःशुल्क इलाज किया गया. जरूरतमंदों के बीच बिना किसी शुल्क के दवाइयों का वितरण भी किया गया. कुछ ऐसे मरीज भी चिन्हित किए गये. जिनकी विस्तृत जांच शिविर स्थल पर संभव नहीं थी. ऐसे मरीजों को आगे की गहन जांच के लिए बिनोदपुर स्थित विमला नेत्रालय बुलाया गया. जहां उनका परीक्षण पूरी तरह निःशुल्क किया जायेगा. डॉ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में मोतियाबिंद से पीड़ित कई मरीजों की पहचान की गई है. चिन्हित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन मात्र 4000 रुपये में किया जाएगा तथा जरूरतमंदों को कम शुल्क पर चश्मा भी उपलब्ध कराया जायेगा. कुछ मरीजों को ऑपरेशन के बाद बनने वाली झिल्ली की सफाई के लिए लेजर कैप्सूलॉटॉमी कराने की सलाह दी गई. जिसकी सुविधा भी अस्पताल में कम खर्च पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >