संगठन महामंत्री अभय गिरी व कर्मवीर का कोढ़ा में स्वागत

संगठन महामंत्री अभय गिरी व कर्मवीर का कोढ़ा में स्वागत

कोढ़ा गेड़ाबाड़ी चौक पर भाजपा के मणिपुर व नागालैंड के संगठन महामंत्री अभय गिरी तथा झारखंड के संगठन महामंत्री कर्मवीर का कोढ़ा आगमन हुआ. पूर्णिया प्रवास में उनके कोढ़ा पहुंचने पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर अपनी खुशी व्यक्त की. दोनों महामंत्रियों के स्वागत के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. सभी ने मिलकर अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, वरिष्ठ भाजपा नेता डोमन चौधरी, कोढ़ा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, महामंत्री रमन झा, भाजयुमो उपाध्यक्ष रवि चौधरी, युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष शिवराज भगत उर्फ प्रिंस समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे. संगठनात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ. दोनों महामंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम पायदान तक पार्टी की विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया. भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और इन्हीं के प्रयास से संगठन निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर मजबूती, सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी और जनता के बीच निरंतर संवाद बनाने पर जोर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >