पहल: जल्द शुरू होगी 16 प्रखंड में 16 मॉडल स्कूल का संचालन

पहल: जल्द शुरू होगी 16 प्रखंड में 16 मॉडल स्कूल का संचालन

– शिक्षा महकमा की प्रक्रिया में आयी तेजी कटिहार राज्य सरकार के दिशानिर्देश के आलोक में जिले के 16 प्रखंड में 16 मॉडल स्कूल के संचालन प्रक्रिया को लेकर गतिविधियां तेज कर दी गयी है. पिछले दिनों शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर मॉडल स्कूल संचालन को लेकर कई जरूरी निर्देश दिये गये. विभागीय दिशानिर्देश की आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सहित कई अधिकारियों ने अवकाश के दिन शुक्रवार को जिले में चिह्नित किये गये सभी मॉडल स्कूल में पहुंच कर स्थल निरीक्षण किया तथा शिक्षा विभाग को रिपोर्ट प्रेषित किया. शिक्षा विभाग के शीर्ष अधिकारियों की ओर से आयोजित बैठक में लिए गये निर्णय के आलोक में मॉडल स्कूल संचालन को लेकर प्रक्रिया तेज हो गयी है. निर्णय लिया कि मॉडल विद्यालय के सफल संचालन के लिए विभागीय स्तर पर गठित कार्यक्रम प्रबंधन ईकाई के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के बुधवार को समीक्षात्मक बैठक आहूत करेंगे तथा समीक्षा के क्रम में पाये गये कठिनाईयों के निराकरण के लिए निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, शिक्षा विभाग को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे. मॉडल विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक का डिजाईन बिहार शिक्षा परियोजना परिषद करेंगे. मॉडल विद्यालयों में अध्यापन कार्य के लिए इच्छुक शिक्षकों को अभ्यावेदन करने के लिए।पोर्टल दिनांक 31-03-2026 से बढ़ाकर दिनांक 06-04-2026 तक खोले रहने का आदेश प्रभारी पदाधिकारी, ई-शिक्षाकोष, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना को दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >