लाभुकों के खाते में भेजी गयी एक-एक लाख रुपये

कोढ़ा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभुकों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जैसे ही पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी.

कोढ़ा. कोढ़ा नगर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत लाभुकों के खातों में एक-एक लाख रुपये की पहली किस्त जैसे ही पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी. योजना की शुरुआत होते ही लाभुकों के खातों में राशि स्थानांतरित की गयी. जिससे लोगों में सरकार और प्रशासन के प्रति विश्वास और भी गहरा हुआ है. इस मौके पर नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद ने कहा कि यह केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण और जनकल्याणकारी योजना है. जिससे गरीब और बेघर लोगों को पक्का आवास मिलने का रास्ता साफ हुआ है. उन्होंने कहा कि जनता मालिक होती है और उनका आशीर्वाद हमें इसी प्रकार मिलता रहे. यही हमारी कामना है. मुख्य पार्षद ने यह भी बताया कि नगर पंचायत की टीम पूरी पारदर्शिता के साथ योजना का क्रियान्वयन कर रही है. यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर किस्तें मिलें और निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ संपन्न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >