मनिहारी मनिहारी- कटिहार मुख्य सड़क रसूलपुर सर्विस रोड में रविवार दिन को ऑटो व बाइक की टक्कर हो गयी. इस घटना में एक घायल के इलाज के दौरान मौत हो गयी. घटना में आधा दर्जन घायल हो गये थे. रसूलपुर निवासी ईसराफिल ( 60) की मौत हुई है. घटना में पागलबाड़ी ब्रजेश सिंह, मियापुर निवासी हरेराम मुर्मू आदि गंभीर रूप से घायल है. घायल का इलाज केएमसी व कटिहार के अन्य अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौकै पर पहुंची. ग्रामीणों व पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा. मनिहारी थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि एक की मौत हुई है. इधर मृतक का शव घर पहुंचा. शव पहुंचते ही कोहराम मच गया. परिजन का रो-रोकर बुरा हाल था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
