सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दूसरे की स्थिति नाजुक

कोसी नदी पुल के समीप हुई दुर्घटना

कटिहार. सहायक थाना क्षेत्र के कोसी नदी में बने पुल के समीप गुरुवार की शाम अनियंत्रित बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. जबकि दूसरे की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, संजय सिंह 48 वर्ष पिता पंकज सिंह हवाई अड्डा निवासी बाइक गैरेज संचालक सोनू के साथ सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान अनियंत्रित बाइक ने उन दोनों को टक्कर मार दिया. इसके पश्चात चालक की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलट गयी. यह देख स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तथा घायल की गंभीर स्थिति को देख चालक को पकड़ लिया. इस घटना में संजय की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि फुलवा को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे. चिकित्सक ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसके इलाज में जुट गयी है. इधर घटना की जानकारी मिलते ही सहायक थानाध्यक्ष पंकज प्रताप पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा आरोपित चालक एवं उसके दुर्घटनाग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में लिया तथा विधि व्यवस्था संघारण में पुलिस जुट गयी है. सहायक थानाध्यक्ष पंकज प्रताप ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जबकि दूसरे की स्थिति गंभीर है. घटना को लेकर शव का पंचनामा तैयार कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है, जबकि चालक को कस्टडी में ले लिया गया है. मृतक के परिजन के बयान के आधार पर कांड दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >