पिकअप से ओटो मे टक्कर लगने से एक की मौत, आठ लोग घायल

पिकअप से ओटो मे टक्कर लगने से एक की मौत, आठ लोग घायल

फोटो. 11 सीएचसी में जमा भीड़, कुरसेला एनएच 31पर देवीपुर आईबीपी पेट्रोल पम्प के समीप रविवार को अज्ञात पिकअप से ओटो मे टक्कर लगने से एक वृद्व की मौत हो गयी. दुर्घटना मे आठ लोग घायल हो गया. थाना पुलिस ने घायलो को उपचार के लिये सीएचसी कुरसेला पहुंचाया. घटना में वृद्व के मौत के बाद मृतक के परिजनो ने सीएचसी में हंगामा तोड़ फोड़ कर कमरे के दरवाजा खिड़की को क्षति पहुंचाया.तोड़ फोड़ करने वाले युवक छोटू कुमार गम्भीर रुप से घायल हो गया. सीएचसी में उपचार बाद उसे विशेष चिकित्सा के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. पुलिस के पहुंचने पर हंगामा की स्थिति नियंत्रण हो पाया. हंगामा तोड़ फोड़ घटना का पुलिस जांच जांच मे जुटी थी.आवश्यक कानुनी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टर्माटम में कटिहार भेज दिया. सीएचसी मे परिजनो के क्रदंन रुदन चीख चित्कार से माहौल गमगीन हो उठा.मृतक सिकंदर मिस्त्री (65) समेली खैरा लालचंद वार्ड 15 का निवासी था.घायलो में जानकी देवी (38) पति शंकर साह समेली, गणेश कुमार (16) पिता शंकर साह समेली, धुसरी देवी (50) पति शम्भू मंडल डुम्मर, संगीता देवी (28) पति नाथो ऋषि भैसदियरा बरारी, मनीष कुमार (28) पिता शम्भु ऋषि भैसदियरा, प्रदीप कुमार यादव (32) पिता उपेन्द्र यादव डुम्मर बकिया ओटो चालक शामिल है. बताया गया कि दुर्घटना बाद अन्य दो घायल देवीपुर गांव चला गया.जानकारी अनुसार डुम्मर से कुरसेला आ रहे टोटो को देवीपुर आईबीपी पम्प के समीप पीछे से अज्ञात पिकअप ने टक्कर मार दिया.टक्कर से ओटो असंतुलित हो गया.टक्कर से ओटो सवार सड़क पर गिर घायल हो गया. बताया गया कि टक्कर लगने के बाद घटना स्थल पर किसी की मौत नही हुयी थी. सीएचसी पहुंचने पर वृद्व ने दम तोड़ दिया.टक्कर मारने वाला अज्ञात पिकअप दुर्घटना के बाद भाग निकला. बताया गया कि ओटो पर महिला पुरुष सहित दस के करीब यात्री सवार था.जिनमे आठ के करीब लोग घायल हो गया और एक की मौत हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >