बीएलओ को गहण पुनरीक्षण कराये जाने का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया

बीएलओ को गहण पुनरीक्षण कराये जाने का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया

अमदाबाद प्रखंड सभागार में शनिवार को मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह की अध्यक्षता में उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिहारी ऋषिकेश रंजन ने प्रखंड के सभी बीएलओ को गहण पुनरीक्षण कराये जाने का एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान मनिहारी एसडीएम त्रिलोकी नाथ सिंह, बीडीओ इंद्रदेव कुमार निराला, अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी, आरओ अनुपम कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राहुल कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के बीएलओ मौजूद थे. इस संदर्भ में जानकारी देते हुए मनिहारी एसडीएम ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 प्रारंभ किया गया है. जिसे लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण बीएलओ को दिया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से बताया गया कि दस्तावेज लेने व घर-घर जाकर कैसे सर्वे करने आदि विषयों पर जानकारी दी गयी. निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुसार निर्धारित समयावधि में 25 जुलाई तक कार्य को पूर्ण कर लेना है. गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सके. ताकि वे अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल नहीं हो. मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो. बैठक में दर्जनों बीएलओ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >