जॉब कैंप में सात अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट किया गया चयन

जॉब कैंप में सात अभ्यर्थियों का ऑन द स्पॉट किया गया चयन

कटिहार श्रम संसाधन विभाग पटना के अन्तर्गत जिला नियोजनालय की ओर से संयुक्त श्रम भवन डहेरिया में शनिवार को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जॉब कैंप में निजी कंपनी के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार की टीम ने भाग लिया. एक दिवसीय जॉब कैम्प में इच्छुक आवेदकों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. नियोजक कंपनी की ओर से डिवेलपमेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन लिये गये. प्राप्त कुल 30 आवेदनों के आधार पर ऑन स्पॉट सात उम्मीदवारों का चयन डिवेलपमेंट मैनेजर पद के लिए किया गया. जिला नियोजनालय की ओर से प्रतिमाह इस प्रकार के जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में रिक्तियां उपलब्ध रहती है. आवेदकों से अनुरोध किया गया है कि कार्यालय में आकर इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है. इस जॉब कैंप के सफल संचालन में कनीय सांख्यिकी सहायक अभिजित चंद्र दे, प्रधान लिपिक इंद्रदेव प्रसाद, यंग प्रोफेशनल संजीव कुमार, जिला कौशल प्रबंधक राहुल कुमार एवं शान्तनु कुमार, जिला कौशल विशेषज्ञ अभिमन्यु कुमार, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर उदय कुमार एवं अन्य कर्मचारियों की सराहनीय सहभागिता रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >